फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid-ul-Adha : Bakra eid on Sunday, Ulama appeals not to do kurbani in public places

Eid-ul-Adha : बकरीद कल, उलमाओं की अपील- सार्वजनिक स्थानों पर न हो कुर्बानी 

Sat, 09 Jul 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Jul 2022 12:08 PM IST
सार

रविवार को देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। उलमाओं ने सभी से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ जानवर की ही कुर्बानी जायज है। शाही ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह साढ़े 7 बजे होगी।

विज्ञापन
Eid-ul-Adha : Bakra eid on Sunday, Ulama appeals not to do kurbani in public places
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार कल रविवार को मेरठ सहित देशभर में मनाया जाएगा। अल्लाह की रजा के लिए मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी का फर्ज अदा करेंगे। शहर के उलमाओं ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने की अपील की है। उलमाओं ने दूसरे धर्म के लोगों की भवनाओं का ख्याल रखते हुए कुर्बानी का त्योहार मनाने के लिए जोर दिया है। 

विज्ञापन


स्वस्थ जानवर की ही कुर्बानी जायज
शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले तकरीर करते हुए शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कहा दूसरों के लिए अपनी ख्वाहिशात को कुर्बान करना इस त्योहार की पहचान है। हजरत इब्राहीम (अ.) की सुन्नतों पर चलते हुए हम मुसलामानों पर कुर्बानी वाजिब हुई हैं। जिसमें स्वस्थ जानवर की कुर्बानी ही जायज है, किसी तरह की कमी वाले जानवर की कुर्बानी कुबूल नहीं होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Aparajita: सात समंदर पार खिल खिलाएगी पुरकाजी की मुस्कान, अमेरिकी कॉलेज बॉबसन से मिली 2.30 करोड़ की स्कॉलरशिप
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े 7 बजे होगी बकरीद की नमाज
शाही ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह साढ़े 7 बजे होगी। मेरठ शहर की 150 से ज्यादा मस्जिदों में नमाज अदा होगी। जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उलमाओं के साथ शाही ईदगाह में बैठक की है। हर बार की तरह इस बार भी बकरीद की नमाज अदा होगी।

बैठक में की साफ सफाई की मांग
उलमाओं ने बैठक में सड़कों पर साफ सफाई की मांग की और टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए कहा। शाही ईदगाह में बैठक के दौरान जिलधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी, कारी शफीकुर्रहमान कासमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सड़कों पर कुर्बानी न करें
मौलाना कारी शफीक़ुर्रहमान क़ासमी ने भी मुसलमानों से सड़कों पर कुर्बानी न करने की अपील की है। इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी तो कतई न करें, जिससे शहर का माहौल खराब हो। कहा ये याद रखें कि कुर्बानी  वाजिब है और सफ़ाई आधा ईमान है। ऐसा ना हो हम एक वाजिब को पूरा करने में गंदगी फैला दें और अपने आधे ईमान से हाथ धो बैठें।
इस लिए जहां हजारों रुपये कुर्बानी पर खर्च कर रहे हैं। वही चंद पैसे सफाई पर भी खर्च करें और खुद भी ख़ास ख्याल रखें। नगर निगम की गाड़ियां हर मोहल्ले में घूमेंगी और सफ़ाई की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। 

अराफात पहुंचे जायरीन, हज का सफर हुआ शुरू
शुक्रवार को हज यात्रा के महत्वपूर्ण अरकान शुरू हो गए। जली कोठी निवासी हाजी इकराम इलाही ने अराफात के मैदान से लाइव फोटो भेजे हैं। उन्होंने बताया उनके साथ मेरठ से कई साथी सऊदी अरब हज यात्रा पर आए हैं। उन्होंने भारत में अमन और शांति की दुआ मांगी। 

बकरीद पर मुख्य मस्जिदों व ईदगाह में नमाज का समय
शाही ईदगाह - 7.30 बजे
लिसारी ईदगाह - 6.30 बजे 
ईदगाह बालेमियां  - 7.00 बजे 
कासिमुल उलूम कांच का पुल - 5.55 बजे 
जामिया महमुदिया नोगजा - 6.00 बजे
जामिया मदनिया हापुड़ रोड - 6.00 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed