फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid is today... security plan is ready, routes will be diverted in the city

Meerut News: ईद आज... सुरक्षा का खाका तैयार, शहर में रहेगा रूट डायवर्ट

Mon, 31 Mar 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Eid is today... security plan is ready, routes will be diverted in the city
मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..
सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे छोटे-बड़े वाहन का आवागमन होगा प्रतिबंधित
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने नौ बिंदुओं में तैयार किया डायवर्जन प्लान, अफसरों ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ईद उल फितर का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। सुबह ईदगाह और अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। पुलिस सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का खाका तैयार कर लिया है। नौ बिंदुओं में रूट डायवर्जन प्लान तैयार है। सुबह पांच बजे से दोपहर लगभग 12 बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों पर हल्के और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। संवेदनशील क्षेत्र, मिश्रित आबादी और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार दिल्ली व बागपत की तरफ से भैसाली बस अड्डे जाने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से सरधना फ्लाईओवर से मुड़कर कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल होते हुए जाएंगी। वापसी में दिल्ली गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसे इसी मार्ग से जा सकेंगी। मुजफ्फरनगर से गढ़मुक्तेश्वर या मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को जीरो माइल चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहे, जेल चुंगी होते हुए यूनिवर्सिटी से गढ़ रोड से जा सकेंगे। हापुड़ जाने वाले वाहन यूनिवर्सिटी होते हुए तेजगढ़ी चौराहे से एल-ब्लाॅक से हापड़ की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

शारदा रोड से ब्रह्मपुरी की ओर नहीं जाएंगे वाहन
दिल्ली चुंगी शारदा रोड व ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमिया पुल की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे। हापुड़ स्टैंड से भूमिया का पुल (गोलाकुआं) की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हापुड़ रोड से आने वाले सभी वाहन एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर से आगे हापुड़ स्टैंड की ओर नहीं जाएंगे। इसी प्रकार हापुड़ स्टैड से एल-ब्लॉक की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन एल-ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की ओर जा सकेंगे। बागपत स्टैंड (फुटबाल चौक) से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। जली कोठी, रेलवे रोड, ईदगाह की ओर से दिल्ली रोड़ पर भारी वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जली कोठी पर भी वाहनों के प्रवेश पर रोक
जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर केवल भारी वाहनों का प्रवेश बंद कराया जाएगा। गढ़ रोड से आने वाले वाहनों को गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ स्टैंड चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गांधी आश्रम चौराहे से वाहनों को हंस चौपला, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहे से वाहनों को आंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जहां से वह अपने गंतव्य को जा सकेंगे। सिटी बसें व रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें गॉधी आश्रम हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहे से बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे तक आएंगी और इसी मार्ग से वापस जाएंगी।

-----


महत्वपूर्ण बॉक्स --

164 ईदगाह और 515 मस्जिदों में होगी नमाज
जनपद में 164 ईदगाह व 515 मस्जिद हैं, जहां पर ईद की नमाज अदा हागी। शासन का आदेश है कि ईद की नमाज सड़क पर अदा नहीं होगी। इसकी तैयारी में पुलिस जुट गई है। बीते वर्ष मस्जिदों के बाहर नमाज अदा कर सड़क पर यातायात बाधित करने के मामले दर्ज हुए थे। इस बार भी पुलिस ने ईद की नमाज सड़क पर अदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ईद उल फितर को लेकर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं। स्पष्ट आदेश हैं कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं होगी। परंपरा से हट कर कोई भी आयोजन नहीं होगा।
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के होंगे पासपोर्ट निरस्त



मेरठ। ईद-उल-फितर की नमाज सड़क पर अदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तो होगी ही, साथ ही उनका पासपोर्ट निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी पासपोर्ट कार्यालय भेजी जाएगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने धर्म गुरुओं के साथ भी बैठक कर हिदायत दी है। ईदगाह के अलावा आसपास की मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाए। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर की ओर से जोन के सभी जिलों की पुलिस को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।



शहर काजी ने की अपील

रूवियत हिलाल कमेटी की मीटिंग ऊंची मस्जिद में हुई, जिसमें काजी जैनुस्सालिकीन सिद्दीकी ने ईद का एलान किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई नमाज न पढ़े। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज़ पढ़ें। नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने भी लोगों से यही अपील की है।
देर रात तक बाजारों में हुई खरीदारी
मेरठ। रविवार शाम चांद का दीदार होते ही रमजान माह पूरा हो गया। बाजारों में देर रात तक खरीदारी होती रही। सोमवार (आज) ईद मनाई जाएगी। शहर के प्रमुख बाजार कोटला, सदर दाल मंडी, शहर मंडी सहित विभिन्न खाद्यान्न की दुकानों से सूखे मेवों आदि की खरीदारी हुई। लालकुर्ती, सदर बाजार, आबूलेन, बेगमपुल सहित सेंट्रल मार्केट में कपड़ों की खरीदारी की। सदर और घंटाघर मीना बाजार में चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी की गई। सुभाष बाजार और वैली बाजार से कुर्ता पाजामा, डिजाइनर टोपी और चप्पल आदि खरीदे गए।

--
पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने किया पैदल मार्च

ईद सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। एडीएम सिटी बृजेश सिंह, सीओ कैंट संतोष सिंह, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल, असिस्टेंट कमांडेंट आरएएफ, थाना प्रभारी सदर बाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड, पीएसी, पैरामिलिट्री और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ बेगमपुल से भैंसाली बस अड्डा, जली कोठी, फैज-ए-आम कॉलेज, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाह चौराहा, मेट्रो प्लाजा, फुटबाल चौक आदि क्षेत्रों से गुजरे। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर चाँद रात पर बाज़ारो में खरीदारी करते लोग घंटाघर बाजार में लगी भीड़..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed