{"_id":"7ca8d71eab4721bc751dacb4b9d6898d","slug":"education-news-hindi-news-77","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम में पढ़ाई बहाल कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम में पढ़ाई बहाल कराने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Sat, 20 Feb 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में बीटेक छात्रों की पढ़ाई बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। इंस्टीट्यूट के शिक्षक और कर्मचारियों ने नए शासनादेश का पालन करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रखा है।
उधर, विवि ने सेमेस्टर एग्जाम के लिए सेंटर बना रखा है। इस वजह से बीटेक छात्रों की पढ़ाई ठप हो गई है। कुलपति ने सोमवार से पढ़ाई सुचारु करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष राजदीप विकल के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. एनके तनेजा से मिला। छात्रों की पढ़ाई ठप होने पर नाराजगी जताई। कुलपति ने आश्वासन दिया कि वह सोमवार तक क्लास चलाने की व्यवस्था कर देंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर छात्रों ने नाराजगी जताई और कहा विवि प्रशासन ने तय किया था कि बाहरी परीक्षा का सेंटर नहीं बनाया जाएगा। इस पर कुलपति ने कहा यह उनकी जानकारी में नहीं था। सोमवार तक या तो सेंटर बदल दिया जाएगा या फिर क्लास कहीं ओर कराने की व्यवस्था करा दी जाएगी।
इस दौरान राणा प्रताप सिंह, पंकज प्रधान, अविरल सिंह, करणबीर, संदीप, कुबेर, ललित, योगेश, प्रवीण आदि शामिल रहे। उधर, शिक्षक और कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। विवि प्रशासन से बातचीत हुई, लेकिन मजबूत आश्वासन नहीं मिलने की वजह से कुछ नहीं हुआ। शाम को कुलपति ने शिक्षक और कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए बुलाया था।