फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Economy of house increase due toLPG cylinder

देश में बढ़ती महंगाई से लोगों में गुस्सा, बिगड़ी घर की अर्थव्यवस्था, जानें- आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

Thu, 18 Feb 2021 12:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Economy of house increase due toLPG cylinder
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

देश में बढ़ती महंगाई से लोगों में गुस्सा है। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों का लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मेरठ में आज 18 फरवरी को पेट्रोल 88.08 रुपये और डीजल 80.02 रुपये लीटर मिल रहा है।

विज्ञापन


दो महीने में चार बार घरेलू गैस सिलिंडर के मूल्यों में हुई वृद्धि व पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों ने आमजन के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। महंगाई के चलते रसोई के साथ-साथ घर का बजट भी बिगड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों की जेब तेजी से ढीली हो रही है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर पर पहले 350 रुपये सब्सिडी मिलती थी। लेकिन धीरे- धीरे सरकार ने सब्सिडी कम कर दी। सरकार सब्सिडी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। बार-बार दामों में बढ़ोतरी कर लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुल्हन कार में कर रही थी डांस, तेज रफ्तार गाड़ी ने बरातियों को रौंदा, देखें हादसे की खौफनाक तस्वीरें


स्वरूप इंडेन गैस एजेंसी संचालक अनिल सागर का कहना है कि उपभोक्ताओं द्वारा कीमतें बढ़ने की जानकारी के लिए फोन किया जा रहा है। वे दाम बढ़ने व सब्सिडी नहीं मिलने पर नाराजगी जता रहे हैं।

- भारत गैस एजेंसी के संचालक सरदार अमृतपाल का कहना है कि ग्राहकों को गैस के दाम बढ़ने से परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं में रोष है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पवन जल्लाद फिर चर्चा में, फांसी देने के लिए तैयार, शबनम को लेकर कही ये बड़ी बात

मेरठ के लोगों का कहना...
- रेशमा सलमानी कहती है कि कोरोना के कारण पहले ही लोग परेशान हैं। नौकरी करने वाले तो ठीक हैं। रोज कमाने खाने वाले इतना महंगा सिलिंडर किस प्रकार भरवाएंगे।

- पूजा रानी का कहना है कि सरकार एक तरफ गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दे रही है। दूसरी तरफ गैस के दाम लगातार बढ़ा रही है।

- पूजा सिंघल ने कहा पहले गैस के दाम महीने में एक बार बढ़ते थे। लेकिन अब तो दो बार बढ़ने लगे हैं। अगर यही हाल रहा तो परिवार चला पाना मुश्किल हो जाएगा।

- संगीता रानी का कहना है कि पहले तो गैस सिलिंडर भरवाने पर करीब 350 रुपये तक सब्सिडी मिल जाती थी। लेकिन पिछले काफी समय से सब्सिडी बंद कर दी है।

- शिवानी कहती है कि सिलिंडर के दामों का बढ़ना आश्चर्यजनक है। घर का बजट बिगड़ रहा है। कोरोना काल में दाम घटने की उम्मीद थी। सरकार को विचार करना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed