फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Earthquake shocks in Delhi-NCR including West UP, people in panic

सुबह-सुबह दहल उठा वेस्ट यूपी, लोगों ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके

Fri, 02 Jun 2017 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 02 Jun 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
Earthquake shocks in Delhi-NCR including West UP, people in panic
भूकंप के झटके महसूस किए गए

वेस्ट यूपी में शुक्रवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। मेरठ में शुक्रवार सुबह करीब 4:27 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा में था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:00 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं शामली में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि महसूस कर कई परिवार अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


आपको बता दें कि ये रमजान का महीना चल रहा है और आज सुबह जब लोग नमाज के लिए उठे तो उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया गया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि मेरठ में कई जगह पर लोग दहशत में आ गए। इतना ही बल्कि घरों में सो रहे लोग तुरंत घर से बाहर आ गए और आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। अच्छी बात यह रही कि भूकंप आने से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed