फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   earthquake in meerut

भूकंप से एक मिनट तक डोलती रही मेरठ की धरती

Tue, 27 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 27 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
earthquake in meerut
सोमवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप ने मेरठ की धरती को भी हिला दिया। करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके ऐसे लगे कि शहर के लोग दहशत में आ गए। दहशतजदा लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। ऊंची बिल्डिंग में रह रहे लोग आनन-फानन में नीचे भागे। अफगानिस्तान में भूकंप दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर आया। मेरठ में यह करीब तीन मिनट बाद 2:42 बजे महसूस किया गया। करीब एक मिनट तक मेरठ की धरती डोलती रही।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। भूकंप की तीव्रता 7.5 रिक्टर स्केल थी। जमीन के 195 किमी गहराई में भूकंप आया। मेरठ की धरती हिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली रोड पर सुपरटेक कॉलोनी से लोग भूकंप की वजह से बाहर आ गए और काफी देर तक बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर में भी लोग घरों से बाहर आ गए। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, पल्लवपुरम में भी झटके महसूस हुए। भूकंप करीब एक मिनट तक रहा। जो लोग घरों में आराम कर रहे थे, उन्हें भूकंप महसूस हुआ। खिड़की, दरवाजे, लाइट और दरवाजे हिलने लगे। उधर, कंकरखेड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से निकल आए। श्रद्धापुरी निवासी कैंट विधायक प्रतिनिधि ओपी सिंह ने बताया कि जिस समय भूकंप आया वे अपने कमरे में आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed