{"_id":"6a1dc509be0351bcd20c99c2","slug":"e-rickshaw-riders-beat-up-bike-rider-meerut-news-c-72-1-mct1011-154162-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ई-रिक्शा सवारों ने बाइक चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ई-रिक्शा सवारों ने बाइक चालक को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की सरधना रोड पर रविवार शाम ई-रिक्शा सवार आरोपियों ने बाइक सवार रोहटा रोड निवासी नरेश कुमार को बीच सड़क पर जमकर पीटा। हमले में युवक चोट लगने से घायल हो गया। बीच सड़क पर हमले से राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में लग गई है।
रोहटा रोड निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह हैंड पंप लगाने का काम करता है। रविवार शाम वह बाइक से सरधना रोड जा रहा था। दीवान एंक्लेव के आगे पहुंचा तभी गली से ई-रिक्शा हाईवे पर पहुंचा, जिसमें कई युवक सवार थे। अचानक सामने आए ई-रिक्शा से बाइक टकरा गई। ई-रिक्शा में बैठे आरोपियों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। सड़क पर भीड़ इकठ्ठा होते देख आरोपी ई-रिक्शा लेकर चले गए। घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचा। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -