{"_id":"69fa134f84c090c3d00c9fc2","slug":"e-rickshaw-overturns-after-collision-with-bike-teenager-dies-meerut-news-c-72-1-mct1012-152828-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, किशोरी की मौत
विज्ञापन
रक्षापुरम डिवाइडर सड़क एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी के सामने की घटना
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। रक्षापुरम डिवाइडर रोड पर तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार प्रियंका (17) का सिर सड़क में जा लगा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार मौके से भाग गया। उसके खिलाफ तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मूल रूप से इंचौली थाना क्षेत्र के नंगली आजमाबाद निवासी श्याम सिंह जाटव की पत्नी गुड्डी अपनी बेटी प्रियंका, दो बेटे अभि और आदि के साथ कसेरूबक्सर में किराए पर रह रही है। बेटी प्रियंका रक्षापुरम में एक सेंटर पर सिलाई सीख रही थी। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रियंका दो सहेलियों के साथ ई-रिक्शा से सेंटर जा रही थी। मेरठ-मवाना मार्ग पर एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी के सामने तेज गति में आए बुलेट बाइक सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में सवार प्रियंका का सिर सड़क में जा लगा, अन्य दो सहेलियों को मामूली चोट लगी। प्रियंका को करीब 100 मीटर दूर स्थित एप्सनोवा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार मौके से भाग गया।
परिजनों ने किया हंगामा
सूचना पर गंगानगर थाने की उपनिरीक्षक मोनिका और अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। वह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे। इसी बीच परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तक नहीं देखी है कि हादसा कैसे हुआ। वहीं, बाइक सवार का भी पता नहीं किया। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझाकर शांत किया। परिजनों ने गंगानगर थाने में बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
फुटपाथ पर गार्ड रूम, एक लेन में बना दी पार्किंग
रक्षापुरम डिवाइडर पर एप्सनोवा अस्पताल के बाहर सड़क की एक लेन पार्किंग में प्रयोग की जा रही है। हादसे के बाद आसपास के लोग अस्पताल के बाहर आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध पार्किंग, अतिक्रमण के चलते आए दिन हादसे बढ़ रहे हैं। कई बार अस्पताल प्रशासन को कहा भी गया है, परंतु अस्पताल ने फुटपाथ पर गार्ड रूम बनाया है, सड़क की एक लेन को पार्किंग के लिए प्रयोग किया जा रहा है। लोगों ने शिकायत नगर निगम से करने की बात कही है।
-- -- -- -- -- -- -- -