{"_id":"6164a3098ebc3edfb459f91e","slug":"e-rickshaw-looted-by-giving-intoxicants-in-cold-drink-meerut-news-mrt5602747163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूटा
परतापुर। बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक के पास यात्री ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर चालक से ई-रिक्शा लूट लिया। उसे बेसुध हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। होश आने पर चालक ने पुलिस को जानकारी दी। पतलापुर निवासी चालक निजामुद्दीन सोमवार दोपहर मवाना बस स्टैंड से हापुड रोड पीएसी के लिए चला था। जिस समय वहां पहुंचा तो यात्री के पास फोन आया।
इसके बाद यात्री ने चालक से कहा कि उसे जुर्रानपुर फाटक के पास जाना है, जो किराया होगा तो दे देंगे। इसी बीच, यात्री ने ई-रिक्शा रुकवाकर कोल्ड ड्रिंक पी और उसे भी पिलवाई। जब वह फाटक के पास पहुंचा तो चालक बेहोश होकर गिर गया। होश आया तो उसका ई-रिक्शा और यात्री नहीं थे। कुछ लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।