{"_id":"6ad2484222d8065b3a0e13e5","slug":"e-rickshaw-full-of-passengers-overturns-in-waterlogged-area-under-flyover-meerut-news-c-72-1-mct1002-161185-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फ्लाई ओवर के नीचे जलभराव में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फ्लाई ओवर के नीचे जलभराव में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा
विज्ञापन
हादसे में चालक और तीन यात्री हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर फ्लाई ओवर के नीचे जलभराव के कारण शुक्रवार शाम सवारियों से भरा ई-रिक्शा गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सलीम के सिर और हाथ में चोट आई। सलीम के अलावा ई-रिक्शा में सवार शताब्दीनगर सेक्टर- 4 सी निवासी सलमा, सविता और रोहन चोटिल हो गए। घटना को देखकर आसपास के दुकानदार मौके की ओर दौड़े और घायलों को जलभराव से निकालकर उपचार के लिए भेजा।
सलीम शुक्रवार शाम गगोल रोड से सवारियां लेकर दिल्ली रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह फ्लाई ओवर के नीचे पहुंचा वहां भरे जलभराव में उसे गड्ढा नहीं दिखाई दिया इसके बाद ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिन्हें व्यापारियों ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास भेजा। हादसे को लेकर व्यापारी सुभाष गुप्ता ने बताया परतापुर फ्लाई ओवर के नीचे सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी जल निकासी का कोई समाधान नहीं हो सका है यहां जलभराव और जर्जर सड़क में हो रहे गड्ढों के कारण लगातार हादसे होते हैं। सीओ ब्रहमपुरी रामप्रकाश ने बताया कि हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था। जल भराव की निकासी के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई है।
-- -- --