फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw driver's head broken in fare dispute, mobile snatched

किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक का सिर फोड़ा, मोबाइल छीना

Sat, 09 Aug 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver's head broken in fare dispute, mobile snatched
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम में किराया के विवाद में करीब 12 लोगों ने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर सिर फोड़ दिया। हमलावर मोबाइल छीनकर भाग गए। हमले की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ई-रिक्शा चालक प्रशांत कुमार (19) ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम ई-रिक्शा में तीन सवारी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव उल्देपुर में एक सवारी को छोड़ दिया। इसके बाद दो सवारियों को रक्षापुरम डिवाइडर रोड पर छोड़ने ले गया। यहां सवारियों को उतारने के बाद उसने किराया मांगा। आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से प्रशांत पर हमला कर दिया। हमले में प्रशांत का सिर फट गया। हमलावर मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ गंगानगर थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed