फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw driver beaten up for protesting against boarding a ride, condition critical

Meerut News: सवारी बैठाने के विरोध में ई-रिक्शा चालक को पीटा, हालत गंभीर

Wed, 21 Jan 2026 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver beaten up for protesting against boarding a ride, condition critical
सरधना। दौराला रोड पर मारपीट में घायल ई रिक्शा चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा चौकी के पास बुधवार दोपहर ई-रिक्शा चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान एक चालक ने दूसरे पर चाबी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बेगमाबाद निवासी प्रशांत पुत्र इंदरपाल कस्बे में ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार दोपहर वह कस्बा चौकी के निकट सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य ई-रिक्शा चालक से सवारी को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी चालक ने प्रशांत के साथ मारपीट करते हुए चाबी से हमला कर दिया। हमले में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed