फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dwesh dur krne se sakar hoga baba sahab ka sapna

द्वेष दूर करने से साकार होगा बाबा साहब का सपना : डीएम  

Sun, 15 Apr 2018 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
dwesh dur krne se sakar hoga baba sahab ka sapna
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
डा. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती पर प्रशासन की तरफ से बचत भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डीएम ने कहा कि जब तक आपसी द्वेष भावना को दूर नहीं किया जाएगा तब तक बाबा साहब के सपनों का भारत नहीं बन सकता। 
डीएम ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर गरीब, शोषित व वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर एक ऐसे संविधान का निर्माण कराया है, जिससे सभी को समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज में फैली जातपात, छूआछूत जैसी अनेक विषमताओं को त्याग कर समानता व समरसता पैदाकर देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया। गोष्ठी में एसएसपी मंजिल सैनी, अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रवीणा अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने भी विचार रखे। संचालन कलक्ट्रेट कर्मचारी मुकेश कुमार ने किया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय शर्मा, देवेश कुमार शर्मा, संजय बर्त्रा, जिलाधिकारी आशुलिपिक शिवकुमार, शकील अहमद, केपी सिंह, गुलशन राजवंशी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सुबह किया शहर का निरीक्षण 
गोष्ठी से पूर्व सुबह 9.30 बजे डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मंजिल सैनी ने शहर का भ्रमण करते हुए शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद दोपहर में भैसाली मैदान से निकलने वाली शोभायात्रा का शांति पूर्वक संचालन कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती
मेरठ। जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज हित में किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। विधायक रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, सीमा प्रधान, वीरपाल ढाका, विजय राठी, सैय्यद रिहानुद्दीन, वसीम राहुल, अफजाल सैफी, मृदुला यादव, परविंदर ईशु आदि रहे। दूसरी तरफ, जली कोठी स्थित तहसील चौराहे पर बाबा साहब की शोभायात्रा का स्वागत पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने किया।

मेडिकल में भंडारे का आयोजन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज कर्मचारी एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाई। डॉ. सुभाष सिंह की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के गेट पर भंडारे का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. एसके गर्ग, योगेंद्र पाल सिंह, सौदान सिंह, युदवीर सिंह, रामचरण सिंह, रवि शंकर शर्मा, महिपाल सिंह, अखिलेश कुमार आदि रहे।

---
शेर गढ़ी में निकाली शोभायात्रा
मेरठ। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को शास्त्रीनगर शेरगढ़ी में भी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बैंडबाजों की धुन पर युवक ने डांस किया। शेरगढ़ी चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एक रथ पर डा. आंबेडकर की प्रतिमा और अन्य रथों पर महापुरुषों के चित्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed