फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   durghatnao me

दुर्घटनाओं में कई घायल

Tue, 12 Jul 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 12 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
durghatnao me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव के सामने एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति और उनकी डेढ़ साल की बच्ची घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजियाबाद के गांव भोजपुर पट्टी निवासी दीपक कुमार (23) पुत्र सुदेश कुमार जवाहर नगर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह हाईवे स्थित एक कॉलेज में पढ़ता है। रविवार को वह बाइक से पत्नी सुमन और डेढ़ साल की बच्ची परी के साथ रोहटा रोड घसौली गांव में अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था। सिंधावली गांव के सामने तेज गति से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति सड़क किनारे गिर गए, जबकि बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसके दोनों पैर कुचल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी हॉस्टिल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। शोभापुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र यादव के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक (यूपी15 एटी 3004) को कब्जे में ले लिया है। उधर, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।  वहीं हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट पहना था, जिससे उसको ज्यादा चोट नहीं आई।

हादसों में दो सगे भाईयों समेत चार की मौत
मवाना कस्बे में सोमवार देर शाम बाईपास पर तिगरी के निकट कार खाई में गिर जाने से सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, सोमवार रात बहसूमा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
दिल्ली के जहांगीरपुर के मक्खनपुर निवासी प्रेमराज पुत्र रामजीलाल ने बताया कि वे नजीबाबाद से सगाई समारोह के बाद देर शाम कार से दिल्ली लौट रहे थे। बाईपास पर गांव तिगरी के निकट सामने से आ रहे वाहन से बचाने के प्रयास में कार खाई में पलट गई।
जिसमें कार चालक प्रेमराज के बहनोई राजू तथा उसके भाई शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुुलेंस राजू, शीशपाल और प्रेमराज को लेकर मवाना सीएचसी पहुंची। जबकि कार में सवार प्रेमराज की बहन सुनीता तथा पत्नी कमला और दो बच्चों को मेरठ भेज दिया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने राजू और शीशपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेमराज की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया।
 ग्राम महमूदपुर सिखेड़ा के हाल निवासी बहसूमा के मोहल्ला चेनपुरा निवासी डॉ. नंदराम का बेटा कपिल (22) और उनके पास रहकर मौसेरा भाई सुबोध (23) पुत्र सुधीर निवासी अलमासपुर मुजफ्फरनगर भी मवाना से ग्रेजुएशन कर रहा था।
दोनों सोमवार को बाइक से बहन की शादी के लिए मेरठ खरीददारी करने गए थे। शाम को लौटते समय बहसूमा बाईपास स्थित आम के बाग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मेडिकल में तड़पते रहे घायल, सात घंटे बाद मिला इलाज   
 मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायल तड़पते रहे, लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिला। करीब सात घंटे तक बच्चे और महिलाएं उपचार के लिए मिन्नतें करते रहे। सूचना पर जब मीडिया कर्मी पहुंचे तो हड़कंप मचने पर घायलों का उपचार शुरू किया जा सका।
सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे बागपत के चिड़चिड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार परिजनों व रिश्तेदारों के साथ गंगास्नान के बाद टाटा पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़ रोड पर हसनपुर थाना क्षेत्र में टाटा पिकअप ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी, संगीता, राकेश, धर्मवती व सुनीता को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जिनका तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया।
कुछ देर बाद ही एक दर्जन घायलों को भी इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जिनमें से कुछ घायलों को बेड मिल गया। जबकि बाकी घायलों को दोपहर एक बजे तक ना तो बेड मिला और ना ही इलाज। इस दौरान कोई तीमारदार या इमरजेंसी का स्टाफ इन घायलों के पास जाता तो घायल महिलाएं और बच्चे उनसे हाथ जोड़कर उपचार करने की गुहार लगाते रहे। सूचना पर जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उनका तत्काल इलाज शुरू कराया गया।

ईएमओ डॉ. अजीत चौधरी का कहना है कि सभी घायलों का इलाज तत्काल शुरू कर दिया था। लेकिन शुरुआत में कुछ बेड खाली नहीं थे, जिस कारण से दिक्कत हुई। जैसे ही मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया गया तो घायलों का बेड भी दे दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed