फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dulli Khan puts samagri in Hawan, makes An example of Hindu-Muslim harmony in Dussehra worship in Bijnor

Bijnor: दशहरा पूजन में दिखी हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की मिसाल, दुल्ली खां ने हवन में डाली सामग्री

Wed, 05 Oct 2022 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Oct 2022 12:47 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान बिजनौर में ग्रामीणों ने हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की मिसाल पेश की। यहां दशहरा पूजन के दौरान किए गए हवन में मुस्लिम समुदाय के दुल्ली खां भी शामिल हुए और हवन में सामग्री डाली।

विज्ञापन
Dulli Khan puts samagri in Hawan, makes An example of Hindu-Muslim harmony in Dussehra worship in Bijnor
हवन में शामिल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को दशहरा पर्व के दौरान हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की गई। यहां गजरौला-शिव में ग्रामीणों ने एक नई पहल करते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा का त्योहार एक साथ मिलकर सार्वजनिक स्थान पर मनाया। जिसमें गांव के एक मुस्लिम ने भी भाग लिया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी के ग्रामीण गांव में बने मिनी सचिवालय में एकत्र हुए। जहां ग्रामीण साफ-सफाई कर प्लास्टिक के पाल बिछाकर बैठ गए। किरतपुर से आए पंडित राजेश्वर दत्त शर्मा ने विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ कर दशहरा पूजन कराया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम नौ बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक चला। दशहरा पूजन में सभी बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पूजन कार्यक्रम में गांव के मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति दुल्ली खां ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति पर गांव के बुजुर्ग सेठ जयनारायण सिह व योगराज सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूजन कराने आए पंडित को दक्षिणा देकर विदा किया।

दशहरा पूजन में ग्रामीणों ने काफी संख्या में भाग लिया। इस दौरान हरनाम सिंह, सोनू, रामसिंह, दुल्ली खां समेत काफी संख्या में ग्रामीणों मौजदू रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed