फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to broken drain, dirty water filled the crematorium, people are angry.

Meerut News: नाली टूटने से बच्चा श्मशान में भरा गंदा पानी, लोगों में रोष

Thu, 16 Jul 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Due to broken drain, dirty water filled the crematorium, people are angry.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। लोकप्रिय रोड स्थित बस्ती में नाली क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी बच्चा श्मशान में भर गया। जलभराव के कारण श्मशान परिसर तालाब में तब्दील हो गया, जिससे वहां आने-जाने में भी परेशानी होने लगी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से नाली की मरम्मत कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लोकप्रिय रोड पर सड़क किनारे बच्चा श्मशान बना हुआ है, जहां क्षेत्र के लोग बच्चों के शव दफनाते हैं। श्मशान के पास से गुजरने वाली नाली से पूरी बस्ती का पानी निकलता है। आरोप है कि बुधवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे गंदा पानी श्मशान परिसर में भर गया।
विज्ञापन

रातभर पानी भरने के कारण बृहस्पतिवार सुबह श्मशान में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि इससे श्मशान तक पहुंचने का रास्ता भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर नाली की तत्काल मरम्मत, जलभराव की निकासी और नाली तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed