फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunken Youth Fires Inside House in Partapur, Family Escapes Narrowly

Meerut: नशे में कहासुनी को लेकर विवाद, घर में घुसकर की फायरिंग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

Sat, 20 Dec 2025 11:07 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 20 Dec 2025 11:07 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में नशे में धुत युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Drunken Youth Fires Inside House in Partapur, Family Escapes Narrowly
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में शुक्रवार देर रात एक मामूली कहासुनी ने खतरनाक रूप ले लिया। गांव निवासी अंकित का पड़ोसी युवक ललित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया कि अंकित उस समय शराब के नशे में था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: ठिठुरन और कोहरे से थमी रफ्तार, शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

विज्ञापन

देर रात घर में घुसकर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे नशे में धुत अंकित ललित के घर पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद उसने तमंचा निकालकर घर के अंदर फायर कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से घर में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सौभाग्य से परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अंकित को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।

पहले भी कर चुका है फायरिंग
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अंकित पहले भी गांव के ही एक युवक पर गोली चला चुका है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed