फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunken man tampered a women in muzaffarnagar police arrested accused

नशे में धुत युवक ने महिला से की छेड़छाड़, धुनाई कर पुलिस को सौंपा आरोपी

Sat, 27 Oct 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Oct 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Drunken man tampered a women in muzaffarnagar police arrested accused
महिला से छेड़छाड़

त्योहारी सीजन में शहर का शिवचौक असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। गुरूवार की घटना को लोग भूल ही नहीं पाए थे कि शुक्रवार रात फिर से नशे में धुत एक युवक ने पति के साथ शॉपिंग कर रही महिला से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला शुक्रवार रात करीब दस बजे शिवचौक पर पति के साथ शॉपिंग करने के लिए आई थी। यहां एक दुकान पर महिला व उसका पति चूड़ियां व लिपस्टिक खरीदने लगे। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक वहां पहुंचा और महिला के बेहद निकट खड़े होकर उसे देखने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ अभद्र हरकत कर महिला से अपनी पत्नी के लिए भी उस जैसा ही चूड़ियों का सैट व लिपस्टिक खरीदवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


पास ही खड़े महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई कर दी। शोर मचाने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी रवि, निवासी कृष्णापुरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छुड़वाने के लिए लगा रहा तांता 
शिवचौक पर छेड़छाड़ करते पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए देर रात तक शहर कोतवाली में सफेदपोशों का तांता लगा रहा। हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को छोड़ने से इंकार करते हुए रात में ही उसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर उसका दाखिला कर दिया। 

नशीले पदार्थ के साथ दबोचा युवक 
शहर कोतवाली के एसआई सतेंद्र सिंह ने गहराबाग के निकट चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से सौ ग्राम सुल्फा बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी दरोगा की कोठी निवासी फतेह पुत्र भूरा है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed