{"_id":"68caec628acb832df600b1f6","slug":"drunk-truck-runs-for-eight-kilometers-hitting-vehicles-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104416-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आठ किमी तक नशे में वाहनों में टक्कर मारकर दौड़ता रहा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आठ किमी तक नशे में वाहनों में टक्कर मारकर दौड़ता रहा ट्रक
विज्ञापन
दौराला- यही है वह ट्रक, जिसे नशे की हालत में चालक ने दौड़ाया। स्रोत : संवाद
बड़ा हादसा होने से बचा, पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ा
दौराला। एनएच-58 पर दादरी से दौराला तक आठ किमी की दूरी में बुधवार दोपहर राहगीरों की सांसें अटकी रही। नशे की हालत में एक चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया और वाहनों में टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता गया। पुलिस ने पीछा करते हुए दौराला के पास घेराबंदी कर ट्रक को किसी तरह रुकवाकर चालक को पकड़ लिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय सूचना मिली कि दादरी की ओर से एक ट्रक आ रहा है, जो वाहनों में टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ रहा है। ट्रक चालक ने एक बोलेरो व एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ। इस पर पुलिस सतर्क हो गई। दादरी, सकौती व नगली गेट पर खड़ी पीआरवी ने ट्रक का पीछा किया। आठ किमी तक चालक पुलिस को दौड़ाता रहा। हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों के साथ बड़ी घटना होने के डर से पुलिस की भी सांसें अटकी रही। दौराला पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसी तरह ट्रक को रुकवाया और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा गाड़ी में बैठाने के दौरान भी चालक पुलिस के साथ धक्का मुक्की करता रहा। चालक नशे की हालत में था और कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। पुलिस ने किसी तरह उसे गाड़ी में बैठाया और थाने ले आई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि हाईवे पर चल रहे कई बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।