फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drug addiction...if not given up, it will become fatal

नशे की लत...नहीं छोड़ी तो जानलेवा हो जाएगी

Thu, 26 Jun 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction...if not given up, it will become fatal
- मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में चल रहा नशे के आदी लोगों का इलाज
विज्ञापन

- नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस आज

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नशा, एक ऐसी बीमारी है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर रही है। युवा शराब, सिगरेट, तंबाकू और ड्रग्स के अलावा नशीली दवाओं की लत लगाकर नशे के शिकार हो रहे हैं। अगर समय रहते यह लत नहीं छूटती तो यह जानलेवा हो जाती है। लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल में नशे की लत के शिकार 800-1000 लोग हर माह पहुंचते हैं। इनकी काउंसिलिंग की जाती है और साथ ही जरूरी दवाइयां दी जाती हैं। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रवि राणा ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोग कुछ दवाओं का भी नशे के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। इससे उनका शरीर कमजोर हो जाता है।
विज्ञापन

-----
इन दवाओं का किया जाता है नशे में इस्तेमाल
निकोटीन युक्त, ओपियाड, दर्द निवारक, कफ सिरप, एंटीडिपऱेसेंट दवाइयां, मिर्गी की दवाएं आदि।
-----
नशे के इंजेक्शन लगाने वाले हेपेटाइटिस-एचआईवी की चपेट में
मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण पाल ने बताया कि जो लोग नशे का इंजेक्शन लगाते हैं। उनको हेपेटाइटिस और एचआईवी संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा इससे स्मृति विकार, असंतुलन, चलने में कठिनाई, चिंता, अवसाद, नींद में कमी, अचानक वजन घटना या बढ़ना और लिवर की बीमारी आदि हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केस स्टडी-1
जागृति विहार निवासी 27 साल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पहले उसने सिगरेट पीना शुरू किया और फिर शराब। इसी तरह नशा बढ़ता गया। नशा दूर करने के लिए वह दर्द निवारक दवाओं और कफ सिरप का भी इस्तेमाल करता है।
-----
केस स्टडी-2
परतापुर के रहने वाले 33 वर्षीय युवक को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर आए कि उसके नशे की लत को छुड़वाएं। वह नशीले पदार्थों का सेवन करता है। नशा छुड़ाने वाली दवाओं के साथ-साथ उसकी काउंसिलिंग भी की जा रही है।


करोड़ों रुपये के पकड़े जा चुके हैं मादक पदार्थ
मेरठ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने वर्ष 2023 से अब तक 32 मुकदमे दर्ज कराए हैं। फोर्स ने सात करोड़ 27 लाख रुपये का 29 कुंतल 40 किलो डोडा, 14 करोड़ 20 लाख रुपये का 28 कुंतल 40 किलो गांजा, एक करोड़ 50 लाख रुपये का 1500 लीटर कफ सीरप, 35 लाख रुपये की 34 किलो 985 ग्राम चरस, 88 लाख रुपये की आठ किलो 815 ग्राम अफीम, दो करोड़ 40 लाख रुपये की 2 किलो 400 ग्राम हेरोईन बरामद की गई है। जोकि कुल बरामदगी 29 करोड़ 25 लाख रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed