फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drove the gun on tax demand, beaten toll worker

टैक्स मांगने पर बताया केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार, टोल कर्मी को पीटा

Sun, 05 Nov 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Drove the gun on tax demand, beaten toll worker
टैक्स मांगने पर बंदूक तानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ के मोदीपुरम में मुजफ्फरनगर निवासी कार सवार चार युवकों ने खुद को केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताकर टोल टैक्स देने से मना कर दिया। टोल कर्मी ने विरोध किया तो उस पर बंदूक तान दी। दोनों पक्षों में मारपीट होने पर पुलिस पहुंच गई। थाने में समझौता हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी चार युवक स्विफ्ट कार से शनिवार दोपहर टोल प्लाजा पहुंचे तो वहां जाम लगा था। टोल शुल्क से बचने के लिए प्लाजा के समीप बने शमशान के कच्चे रास्ते पर वे कार निकालने लगे तो प्लाजा कर्मचारियों ने रोककर टोल मांगा। युवकों ने केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताकर टोल कर्मी पर बंदूक तानकर कह दिया कि अगर हटा नहीं गोली चल जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें : बारात की बस पर पथराव, गन प्वाइंट पर लेकर महिलाओं से अभद्रता
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सामने निकली अकड़
दौराला पुलिस के सामने भी युवकों ने रौब गालिब किया। पहले मंत्री का रिश्तेदार, फिर भाकियू कार्यकर्ता और फिर ठेकेदार बताने लगे। पुलिस ने सख्ती की तो युवकों की सारी अकड़ निकल गई। एसओ दौराला धर्मेंद्र कुमार ने कहा तहरीर नहीं दी गई। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed