फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dron Public School wins Under-17 title.

Meerut News: द्रोण पब्लिक स्कूल ने अंडर-17 में जीता खिताब

Sat, 25 Jul 2026 08:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 25 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Dron Public School wins Under-17 title.
सरधना। विजेता अंडर-17 टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित करते अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नित - फोटो : Amar Ujala
सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर नॉर्थ जोन-19 प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम बनी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर नॉर्थ जोन-19 प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में द्रोण पब्लिक स्कूल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में विश्व भारती पब्लिक स्कूल अलीगढ़ को एक अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-14 वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम विजेता रही। द्रोण पब्लिक स्कूल को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। अंडर-19 वर्ग में एसएमटी ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ की टीम ने द्रोण पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब जीता। अंडर-14 के सेमीफाइनल मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ और ब्रह्म ज्योति स्कूल शामली के बीच मुकाबला होना था।
विज्ञापन

तकनीकी समिति और सीबीएसई ऑब्जर्वर ने गलत खिलाड़ी पाए जाने पर ब्रह्म ज्योति स्कूल को अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद कृष्णा पब्लिक स्कूल को फाइनल में प्रवेश मिला। पुलिस मॉडर्न स्कूल मेरठ को तीसरा स्थान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में द्रोण पब्लिक स्कूल ने राम महर स्कूल बागपत को 32-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 के सेमीफाइनल में विश्व भारती पब्लिक स्कूल अलीगढ़ ने एसकेएस नोएडा को 20-10 से हराया। दूसरे मुकाबले में द्रोण पब्लिक स्कूल ने एनडी पब्लिक स्कूल उत्तराखंड को 38-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में द्रोण ने विश्व भारती अलीगढ़ को 25-24 से हराकर एक अंक से खिताब जीता। अंडर-19 के सेमीफाइनल में एसएमटी ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ ने होली कृष्णा पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को 46-29 से हराया। कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ के खिलाड़ी के अयोग्य पाए जाने पर द्रोण पब्लिक स्कूल को फाइनल में प्रवेश मिला। फाइनल में ब्रह्मा देवी स्कूल हापुड़ ने द्रोण पब्लिक स्कूल को 47-14 से हराकर 33 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल और उपप्रधानाचार्य मो. अरशद खान के साथ उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed