फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drivers are getting fewer passengers, the problem of traffic jams has not ended.

Meerut News: चालकों को कम मिल रहीं सवारी, खत्म नहीं हुई जाम की दुश्वारी

Mon, 02 Mar 2026 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Drivers are getting fewer passengers, the problem of traffic jams has not ended.
मेरठ..कंवलजीत..शाम के समय बेगमपुल चौराहे पर कई घंटो तक लगा रहा जाम.......संवाद
शहर में मेट्रो संचालन के बाद लोगोें को राहत मिली है। वहीं, ई रिक्शा, ऑटो चालकों और ऑनलाइन एप के जरिये बाइक चलाने वालों को सवारियां कम मिलने से क्षति हो रही है। दिल्ली रोड पर वाहन चलाने वाले चालकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कि मेट्रो संचालन के बाद सवारियों 30 फीसदी से अधिक की कमी आई है। इधर, दिल्ली रोड पर जाम की समस्या में कमी तो आई है लेकिन नवीन मंडी-ट्रांसपोर्टर नगर गेट, भैसाली और बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास जाम लोगों के लिए अभी भी परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर जाम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। यहां दिन भर जाम के हालात रहते थे। भारी वाहनों की आवाजाही और स्कूलों के अवकाश के दौरान यहां जाम के हालात और बदतर हो जाते थे। ऐसे में उम्मीद थी कि मेट्रो संचालन के बाद जाम से राहत मिलेगी। अब दिल्ली रोड पर लगने वाले जाम में कमी तो आई है लेकिन कुछ स्थानों पर यह समस्या अभी बरकार है। त्योहारी सीजन पर दिल्ली रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ना भी जाम का कारण बताया जा रहा है। जिन स्थानों पर जाम से मुक्ति नहीं मिली है। इसके लिए यातायात पुलिस को योजना बनाकर काम करना होगा।
विज्ञापन


मेट्रो संचालन के बाद सवारियां कम मिलने के कारण अधिक देर तक काम करना पड़ रहा है। रिठानी तक मेट्रो चलती तो अधिक फर्क नहीं पड़ता। मेरठ साउथ तक चलने के कारण काम कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल, ई रिक्शा चालक

पहले लगभग एक हजार रुपये का काम कर लेते थे लेकिन अब सवारियां कम होने के कारण 600 या 700 रुपये का ही काम हो पाता है। खर्च निकालना मुश्किल होने लगा है।
धर्मपाल, ऑटो चालक

रोड पर मिलने वाली सवारियों में कमी आई है। इसलिए मेट्रो स्टेशन पर आकर सवारियों का इंतजार करते हैं। काम पर काफी प्रभाव पड़ा है। खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

अनिल, ई रिक्शा चालक

पहले 12 सौ रुपये से अधिक प्रतिदिन का काम हो जाता था। अब बुकिंग कम मिलने से काम हो गया है। छोटी दूरी से खर्च पूरा नहीं होता। इतना तो बाइक में पेट्रोल खर्च हो जाता है।

पवन, बाइक चालक

यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली रोड पर जाम में कमी आई है। कुछ स्थानों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम के हालात बनते हैं। इसके लिए यहां पर तीन-तीन अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा।

राघवेंद्र कुमार मिश्र, एसपी यातायात
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed