{"_id":"69fa1304da570365340943e8","slug":"driver-dies-as-uncontrolled-ev-tempo-overturns-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105707-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनियंत्रित ईवी टेंपो पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनियंत्रित ईवी टेंपो पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक टेंपो चालक की मौत हो गई। मेरठ से दौराला की ओर आ रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि गांव अझौता निवासी धनीराम (35) सोमवार देर रात अपना इलेक्ट्रिक टेंपो लेकर मेरठ से दौराला की ओर जा रहा था। हाईवे पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल धनीराम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।