{"_id":"5f7c997e8ebc3e9bed14af6e","slug":"driver-died-after-hescorched-by-high-tension-line-while-removing-combine-from-farm-in-sharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत से कंबाइन निकालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खेत से कंबाइन निकालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा चालक, मौत
Wed, 07 Oct 2020 01:06 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र में खेत से कंबाइन निकालते समय अचानक हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने से चालक की करंट लगने से मौत हो गई। चालक के परिजनों में मौत की सूचना से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत ग्राम दौलतपुर निवासी तैय्यब पुत्र रूफला (28) कंबाइन पर चालक का कार्य करता है। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे ग्राम सांगाठेड़ा में गंगोह-नानौता रोड स्थित ईदगाह के निकट धान के खेत से फसल की कटाई कर कंबाइन बाहर निकल रहा था कि ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
कंबाइन में करंट आने से चालक झुलस गया। किसानों ने गंगोह बिजलीघर से फोन करके बिजली बंद कराई, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तैय्यब के शव को कंबाइन से उतारा। उसके परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर हल्का लेखपाल विनय धीमान ने पहुंच कर जानकारी हासिल की तथा रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रेषित की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/