फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver assaulted after asking for fare; case registered against five individuals.

Meerut News: गाड़ी का किराया मांगने पर चालक से मारपीट, पांच पर रिपोर्ट

Thu, 24 Sep 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Driver assaulted after asking for fare; case registered against five individuals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। खरदौनी गांव में गाड़ी का किराया मांगने गए चालक के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में चालक लहूलुहान हो गया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
खरदौनी गांव निवासी चालक नदीम ने इंचौली थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बुधवार शाम वह गांव के शाकिर के पास अपनी गाड़ी का किराया मांगने गया था। आरोप है कि शाकिर ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहा। जब उसने किराया देने के संबंध में पूछा तो शाकिर ने अपने परिवार के नदीम, सलीम, तौहीक, नईम, रफीक को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल हालत में पीड़ित इंचौली थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed