फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drip irregation is won for farmers

किसानों के लिए वरदान ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई

Fri, 07 Feb 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Drip irregation is won for farmers
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में पीकेएसवाई पर मंडल स्तरीय कार्यशाला
विज्ञापन

20 प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित, पुस्तिका का विमोचन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ड्रिप एवं स्प्रिंक्लर सिंचाई की तकनीक को प्रोजेक्टर के माध्यम से किसानों को दिखाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 20 लाभार्थी किसानों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की तकनीकी जानकारी संबंधी पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

डीआरडीए के परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह ने योजनांतर्गत चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। सिंचाई की इस विधि से कम पानी में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा के प्रधान वैज्ञानिक वाईवी सिंह एवं नीलम पटेल ने ड्रिप एवं स्प्रिंक्लर सिंचाई तकनीक से प्रोजेक्टर के माध्यम से किसानों को अवगत कराया और उनके सवालों के जवाब भी दिए। नगलामल शुगर मिल के प्रबंधक ने गन्ना कृषकों में ड्रिप सिंचाई से होने वाले लाभों के संबंध में अवगत कराया। उप निदेशक उद्यान पंकज कुमार ने किसानों को विभाग में संचालित योजनाओं एवं अनुदान आदि की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed