फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DRI raids honey factory in Bafaawat

Meerut News: बफावत में शहद फैक्टरी पर डीआरआई का छापा

Tue, 31 Mar 2026 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
DRI raids honey factory in Bafaawat
दौराला - बफ़ावत गांव स्थित शहद फैक्ट्री। स्रोत : संवाद
- सोमवार देर रात से चल रही है जांच, बाहर आने-जाने पर प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव बफावत स्थित शहद फैक्टरी पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने सोमवार देर रात छापा मारा। टीम ने जांच शुरू करते हुए फैक्टरी को अपने कब्जे में ले लिया और सभी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी जांच जारी है। छापे के दौरान थाना दौराला पुलिस भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार बफावत गांव निवासी दीपक और शैलेंद्र की गांव के बाहरी छोर पर खेत में शहद फैक्टरी संचालित है। इस फैक्टरी में बड़े पैमाने पर शहद का उत्पादन कर देश-विदेश में आपूर्ति किया जाता है। डीआरआई ने मिली सूचना के आधार पर सोमवार देर रात यहां छापा मारा। छापे को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन जांच अभी भी जारी है। टीम ने फैक्टरी परिसर को अपने कब्जे में ले रखा है और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। टीम में शामिल अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्टरी में तैयार किए जा रहे शहद में चावल, चीनी और केमिकल की मिलावट की जा रही है। साथ ही फैक्टरी से निकलने वाला रसायन युक्त पानी पास के तालाब में छोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल डीआरआई टीम दस्तावेजों और सैंपलों की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed