{"_id":"5717f41c4f1c1ba7448b4d91","slug":"dr-zahid-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरज ने सुपारी देकर कराया डॉ. जाहिद का मर्डर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरज ने सुपारी देकर कराया डॉ. जाहिद का मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 21 Apr 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
डॉ. जाहिद हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के नामित सभासद डॉ. जाहिद का मर्डर धीरज पहाड़पुरिया ने सांधन मवाना के शूटर रजत को एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराया था। बुधवार को एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन ने यह दावा करते हुए बताया कि हत्या में रजत के साथ दो अन्य आरोपी भी साथ थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी देहात के अनुसार धीरज के मकान के पीछे नगर पालिका की 600 गज जमीन है। जिस पर धीरज कब्जा करना चाहता था। इस बात को लेकर धीरज और डॉ. जाहिद में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद धीरज ने डॉ. जाहिद की हत्या की प्लानिंग बनाई। पुलिस ने जांच पड़ताल और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद ही रजत को मंगलवार को गिरफ्तार किया। रजत ने हत्या करना कबूल किया है। आरोपी रजत ने बताया कि सुपारी के एक लाख रुपये लेकर उसको रोहतक जेल में फिरौती के केस में बंद अपने बहनोई को छुड़ाना था।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य का पुत्र है रजत
पुलिस ने बताया कि धीरज ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था। आरोपी रजत की मां बीडीसी सदस्य होने के चलते उनकी वोट एक लाख रुपये में धीरज ने खरीदी थी। जिसमें पचास हजार रुपये धीरज ने दिए थे, लेकिन हारने के बाद 50 हजार रुपये उनके फंस गए। उसके बाद रजत पैसे मांगने धीरज के पास जाता था। तभी धीरज ने उसको एक लाख रुपये डॉ. जाहिद की हत्या के नाम पर तय कर लिए। धीरज के इशारे पर रजत ने हत्या की वारदात करना स्वीकार की है।
विज्ञापन
हत्या के बाद बहन के घर गया
इंस्पेक्टर मवाना सुधीर कुमार ने बताया कि डॉ. जाहिद की हत्या करने के बाद रजत बागपत में अपनी बहन की ससुराल में जाकर रहने लगा था। एक बार बीच में वह अपने घर गांव सांधन आया था। फिर लौट गया। फोन पर जानकारी लेता रहता था।
अंकुर और बिट्टू भी भेेजे जेल
पुलिस ने रजत को हत्या के मामले में और उसके दो साथियों अंकुर उर्फ कन्हैया निवासी बागपत और बिट्टू उर्फ विराट निवासी लोनी को भेज भेजा। पुलिस ने बताया कि अंकुर और बिट्टू ने एक बंदूक, एक राइफल रजत को दिलवाई थी। दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया है।
धीरज साजिश रचने का आरोपी
पुलिस ने धीरज पहाड़पुरिया को धारा 120 बी (साजिशकर्ता) का आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया कि रजत के साथी सूरज और एक अन्य युवक निवासी बिजनौर फरार हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पुलिस धीरज और सूरज समेत तीनों आरोपियों की तलाश में लगी है।
खुलासे को लेकर लोगों के जेहन में सवाल
डॉ. जाहिद की हत्या को लेकर मवाना में बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी हुई। लोग जानना चाहते थे कि आखिर जाहिद का मर्डर किसने और क्यों किया। एक महीने बाद पुलिस ने अधूरा खुलासा करके लोगों के जेहन में सवाल खडे़ कर दिए। लोगों का कहना है कि पुलिस को आरोपी रजत को मीडिया के सामने लाना चाहिए था, ताकि हत्या का कारण और मुख्य आरोपी का नाम उजागर हो सके।
नार्को टेस्ट कराए पुलिस
धीरज पहाड़पुरिया ने फोन पर बताया कि पुलिस का यह खुलासा गलत है। जमीन को लेकर कभी किसी से कोई विवाद ही नहीं हुआ। पुलिस ने बगैर सुबूतों के आधार पर खुलासा किया है। जाहिद की एक सपा नेता से रंजिश चल रही थी। वही हत्या का कारण हो सकती है। आरोपी रजत ने उसका नाम लिया है तो पुलिस उसका नार्को टेस्ट कराए। धीरज ने कहा कि पुलिस उसका भी नार्को टेस्ट करा सकती है। अगर डॉ. जाहिद की हत्या से मेरा संबंध निकला तो मेरे खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दो।