फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. NP Singh becomes Head of Botany Department of Meerut College

Meerut News: मेरठ कॉलेज वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष बने डॉ. एनपी सिंह

Sat, 02 May 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Dr. NP Singh becomes Head of Botany Department of Meerut College
मेरठ। मेरठ कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष का कार्यभार डॉ. एनपी सिंह को सौंपा गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। वनस्पति विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जुलाई 1952 को हुई थी। विभाग के प्रथम अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक प्रो. विशंभर पुरी थे। इसके बाद प्रो. वीर सिंह, प्रो. एएम बेंद्रे और प्रो. पीपी पांडे जैसे प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। डॉ. एनपी सिंह ने वर्ष 2004 में शैक्षणिक कार्यकाल की शुरुआत की थी। प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि डॉ. एनपी सिंह समर्पित एवं अनुभवी शिक्षक हैं। उनके नेतृत्व में विभाग नई उपलब्धियों को प्राप्त करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed