{"_id":"5d77356a8ebc3e0147578e2b","slug":"dr-bhim-rao-ambedkar-statue-damaged-in-saharanpur-people-rucks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर भारी आक्रोश, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर भारी आक्रोश, जमकर हंगामा
Tue, 10 Sep 2019 03:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
मामला सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र का है। यहां बेहट रोड पर शरारती तत्वों ने घुना बस स्टेंड पर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन
गुस्साए लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच यातायात जाम होने पर मां शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन भी फंसे रहे।
बताया गया कि बेहट रोड पर प्रदर्शन करने वालों और जाम में फंसे श्रद्धालुओं के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं। पुलिस ने बीच में घुसकर मामला संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया।
गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द नई मूर्ति लगवाई जाए। पुलिस ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुटी गई है।