फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Anshu and Dr. Sumit Upadhyay winners in swimming competition

तैराकी प्रतियोगिता में डॉ. अंशु और डॉ. सुमित उपाध्याय विजेता

Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anshu and Dr. Sumit Upadhyay winners in swimming competition
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को बागपत रोड स्थित एक कालेज में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। डॉ. अंशु सूद तिवारी को महिला वर्ग में ओवरआल विजेता चुना गया। उन्होंने पांच स्वर्ण पदक जीते। वहीं, डॉ. सुमित उपाध्याय तीन स्वर्ण व तीन रजत के साथ विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 65 वर्षीय श्रेणी में डॉ. एस जग्गी ने स्वर्ण, डॉ. सुधाकर जैन ने रजत, डॉ. वीके गर्ग ने कांस्य पदक जीता। 50 वर्ष आयु श्रेणी में डॉ. संदीप गर्ग ने स्वर्ण, डॉ. आशु मित्तल ने रजत पदक जीता। 40 से 50 वर्ष की श्रेणी में डॉ. सुमित उपाध्याय ने स्वर्ण, डॉ. रोहित काम्बोज ने रजत और डॉ. प्रियांक गर्ग ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

40 वर्ष आयु श्रेणी में डॉ. ऋषभ ने स्वर्ण, मेजर हिमांशु कुमार ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में डॉ. अंशु सूद ने स्वर्ण, डॉ. अंशिका आनंद ने रजत और डॉ. सुधा कांबोज ने कांस्य पदक जीता। बच्चों में पुरुष वर्ग में विहान ने स्वर्ण, मेधांशु ने रजत और उज्जवल ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अवि ने स्वर्ण, अहाना ने रजत और पहल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed