आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद की अफवाहों के बीच मंगलवार को वेस्ट यूपी के इस शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर...
सहारनपुर के माधव विहार स्थित परिगणित जातीय छात्रावास की भूमि पर लगी बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने मंगलवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराकर उस पर पेंट करा दिया।
मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरोंवाला बाग माधव विहार स्थित परिगणित जातीय छात्रावास की भूमि पर लगी बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार को दोपहर में असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रावास के पदाधिकारियों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और घटना पर रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही डा. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी संगीता तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदू सिद्धार्थ मौके पर पहुंची। नगर कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा एवं मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने तुरंत ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराकर उस पर पेंट करा दिया। यही नहीं वहां एकत्रित हुए लोगों को भी छात्रावास की भूमि परिसर से बाहर कर दिया। एसडीएम संगीता एवं सीओ इंदु सिद्धार्थ ने घटना पर पहुंचने वाले लोगों से इस मामले में पूछताछ की। इस मामले में छात्रावास प्रबंधक राजबल सिंह की ओर से मंडी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर छात्रावास कमेटी के अध्यक्ष चंद्र किरण, वार्डन अनुज भारतीय, अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश सचिव उमेश गौतम, कांग्रेस के एससी, एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतपाल बर्मन मौजूद रहे।
पढ़ें : लेनिन और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद मेरठ में तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति, हिंसा फैलाने की कोशिश
प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना से अलर्ट जारी
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस एवं पीएसी लगा दी गई। शहर में आने वाले लोगों की चेकिंग शुरू कर दी गई। मल्हीपुर की ओर से शहर में आने वाले लोगों को रोक दिया गया और पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया।
पुलिस रिकार्ड में नहीं है प्रतिमा
परिगणित जातीय छात्रावास के प्रबंधक राजबल सिंह का कहना है कि छात्रावास की भूमि पर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा 1985 से स्थापित है, जबकि पुलिस को इस प्रतिमा की अब तक जानकारी ही नहीं थी। पुलिस और प्रशासन के रिकार्ड में भी यह प्रतिमा दर्ज नहीं थी। यहां तक कि चौकी धोबीघाट को भी प्रतिमा और क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना का पता नहीं चल सका।
घटना की जांच कराई जा रही है
असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-। इंदु सिद्धार्थ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/