दोहरा हत्याकांड : कुख्यात समेत छह आरोपियों पर इनाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में परतापुर के सोहरका गांव में दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी सुशील मूंछ और उसके बेटे टोनी समेत छह लोगों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित हो गया। पुलिस ने सुशील का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुजफ्फरनगर समेत कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। वहीं, रिमांड पर आए हत्यारोपी मांगे उर्फ विनय को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में दाखिल किया।
सोहरका गांव में 24 जनवरी को हत्या में चश्मदीद गवाह भोलू व उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या हुई थी। जिसमें मांगे उर्फ विनय को मुख्य आरोपी बनाया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर विकास जाट निवासी खांजापुर मुजफ्फरनगर, तरुण उर्फ गोलू और एक अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ। रिमांड पर मांगे उर्फ विनय ने खुलासा किया कि दोहरे हत्याकांड की साजिश में मुजफ्फरनगर का कुख्यात सुशील मूंछ, टोनी, जेल में बंद मालू की पत्नी रश्मि, चाचा धर्मवीर, हरिओम, अमित शामिल थे।
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि इस केस में सभी आरोपियों को मुल्जिम बनाने के बाद 25-25 हजार का इनाम किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
सुशील मूंछ को घेरने की तैयारी
मुजफ्फरनगर के मथेड़ी गांव निवासी सुशील मूंछ पर 50 से अधिक मुकदमे हैं। कई मामले में वह बरी हो चुका है। तीन मामलों में वह जमानत पर बाहर है। पुलिस का कहना है कि वह शातिर अपराधी है। पुलिस अब उसको घेरने की तैयारी कर रही है। जबकि पुलिस ने सरकारी कागजों में दोहरे हत्याकांड में सुशील व उसके बेटे टोनी को सीधे मुल्जिम नहीं बनाया। लिखा पढ़ी के मुताबिक सुशील के पास दोनों पक्ष समझौते के लिए जाते थे। वह किसी के भी पास एक बार भी नहीं गया। पुलिस के अनुसार हथियार या शूटर उपलब्ध कराने में उसकी भूमिका नहीं है।
अब जेल में खंगाले अपराधी
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सोहरका में सरेआम गोलियां बरसाने वाला एक आरोपी मांगे जेल में है, दूसरा मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में मारा गया। तीसरा आरोपी कौन है, इसकी जानकारी पुलिस अभी तक नहीं लगा सकी। पुलिस का मानना कि विकास काफी दिनों मेरठ जेल में बंद रहा है। जेल में मांगे के भाई मालू से उसकी दोस्ती हुई थी। अंदेशा है कि तीसरे आरोपी का पता जेल से लग सकता है। शनिवार को परतापुर पुलिस ने जेल में कई अपराधियों से पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/