फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Double murder: Police active as soon as the connection of Badan singh Badoo came across, investigation handed over to SP Crime

दोहरा हत्याकांड : ढाई लाख के इनामी बद्दो का कनेक्शन जुड़ते ही पुलिस सक्रिय, एसपी क्राइम को सौंपी जांच

Thu, 28 Oct 2021 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Oct 2021 01:33 PM IST
सार

मेरठ में दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपियों का ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो से सामने आने पर मेरठ पुलिस सक्रिय हो गई है। वहीं पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन
Double murder: Police active as soon as the connection of Badan singh Badoo came across, investigation handed over to SP Crime
बदन सिंह बद्दो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दोहरे हत्याकांड में नामजद विनय त्यागी और उसके भाई मोनू त्यागी का कनेक्शन ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो से जुड़ने की बात सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। अब मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है। बद्दो की तलाश में क्राइम ब्रांच पहले से ही है। बद्दो से जुडे़ लोगों में पुलिस ने विनय का नाम भी शामिल किया है। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले प्रकाशक योगेंद्र भारद्वाज एसएसपी से मिले। उन्होंने एक शिकायती पत्र देकर कहा कि नेताओं के दबाव में छह साल से उनके भाई राजीव की हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ। आरोपी उनके भाई की हत्या करना कबूल कर चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस मानने को तैयार नहीं है। योगेंद्र ने कहा कि विनय त्यागी सत्ताधारी नेताओं के साथ रहता है। उसके नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। शिकायती पत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मोस्ट वांटेड बद्दो से संबंध होना लिखा था। इसके चलते एसएसपी ने पूरी जानकारी ली और मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


योगेन्द्र ने अपने भाई के लापता होने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र दिखाए। कोर्ट में भी अपील करने की बात कहीं। सारे शिकायती पत्र एसएसपी ने पढ़े। योगेन्द्र ने यह बताया कि देहरादून के प्रेमनगर थाने की जीडी की कॉपी भी मेरठ पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेकाबू डेंगू: मेरठ-सहारनपुर में 54 मरीज, 35 शिविरों में बुखार से तपते मिले 132 रोगी, बिजनौर में दो की मौत

जीडी में लिखा गया था कि विनय त्यागी ने कुबूल किया है कि कुख्यात प्रवीण शर्मा व राजीव की हत्या कर दी। इसके बाद उसने प्रवीण का शव गढ़ रोड स्थित काली नदी में पत्थर से बांधकर फेंक दिया था।
 

वरुण हत्याकांड में पत्नी को जेल, प्रेमी हत्थे नहीं चढ़ा
बड़ौत में वरुण की हत्या में बुधवार को बड़ौत पुलिस ने उसकी पत्नी मोनिसा उर्फ मनी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, बाउंसर प्रेमी नागेंद्र गुर्जर की तलाश में बागपत और मेरठ पुलिस ने दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 

बागपत के बिजरौल गांव में रविवार रात करवाचौथ वाले दिन बिट्टू उर्फ वरुण तोमर की उसके घर से ही अगवा कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को उसका शव परतापुर के काजमाबाद गून गांव के पास मिला था। वरुण के भाई अरुण की तहरीर पर बड़ौत थाने में वरुण की पत्नी मोनिसा व उसके प्रेमी नागेंद्र गुर्जर निवासी खड़खड़ी, खरखौदा व उसके दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक मोनिसा ने बताया कि नागेंद्र से उसके दो साल से संबंध थे। नागेंद्र को करवाचौथ के दिन मोनिसा ने बुलाया। पति को खाने में नशीला पदार्थ दिया। नागेंद्र उसको घर से उठाकर ले गया और गोली मार दी। बुधवार को बड़ौत पुलिस ने मोनिसा को बागपत कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि नागेंद्र की जानकारी हॉस्पिटल से भी ली जा रही है, जहां वह बाउंसर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed