फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Double Murder Case : father gun, the son was rusty with bullets

डबल मर्डर केस : पिता ने बंदूक, बेटे ने तमंचे से बरसाई थीं गोलियां

Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Double Murder Case : father gun, the son was rusty with bullets
फायरिंग

मेरठ के सनौता गांव में हुई दो भाइयों की हत्या के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर ही उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


फलावदा थाना क्षेत्र के सनौता गांव में 14 सितंबर की देरशाम मंसाद व उसके भाई दिलशाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने 18 लोगों के खिलाफ फलावदा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या करने के आरोप में दोनों समुदाय के लोग शामिल रहे। घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी तो तीन दिन तक गांव में पुलिस फोर्स तैनात रही थी। मुख्य आरोपी धर्मवीर समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को गांव से ही रवि पुत्र धर्मवीर निवासी सनौता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया। रवि ने पूछताछ में बताया कि दिलशाद और मंसाद उनके घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते थे। कई बार समझाने पर भी वह नहीं माने। जिसके बाद उसके पिता ने गुस्से में आकर कहा था कि आज इन्हें निपटाना है। जो भी सामने आएगा उसी को गोलियों से भून दिया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें : रिश्तेदारी में थे प्रेम संबंध, प्रेमिका के परिजनों ने बरसाई गोलियां, छात्र की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि ने बताया कि पिता ने जब बंदूक निकाली तो वह भी तमंचा लेकर आ गया। पहले मंसाद आया तो उसके सीने में गोली मार दी गई। जैसे ही बचाव में उसका दूसरा भाई दिलशाद आया तो उसके भी सीने और सिर में गोली मार दी गई। रवि ने एक माह पहले ही तमंचा अपने साथी से दो हजार रुपये में खरीदा था। इस मामले में 12 नामजद आरोपी फरार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed