{"_id":"6904d4517f29e39cda0e6aee","slug":"dont-blow-out-candles-on-your-birthday-recite-sunderkand-chinmayanand-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1016154-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर मोमबत्ती मत बुझाओ, सुंदरकांड कराओ : चिन्मयानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर मोमबत्ती मत बुझाओ, सुंदरकांड कराओ : चिन्मयानंद
विज्ञापन
भैसाली मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन, बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छावनी भैसाली मैदान में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन चिन्मयानंद बापू ने कहा कि बच्चे के जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाने की बजाय वेदमंत्र करने चाहिए। उस दिन घर में सुंदरकांड का पाठ होना चाहिए। नंद बाबा दीपकों का दान करते थे। जिस उम्र में बच्चों को माता-पिता की सेवा करनी चाहिए उस समय बच्चे विदेश चले जाते हैं, इसलिए बच्चों को संस्कारवान बनाओ तभी देश आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं कभी पूर्व नहीं होती है। भागवत सात दिन में पूर्ण हो जाती हैं। भगवान की कथाएं सदा चलती रहती हैं। प्रभु हर वक्त हमें दिशा देते रहते हैं। आज कथा पूर्व दीक्षा कार्यक्रम हुआ। पूजन में अरुण अग्रवाल, संजीव मित्तल, डॉ. मयंक अग्रवाल, योगेश मोहन गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, समित मिश्रा रहे।
चिन्मयानंद बापू ने कहा समुद्र में कितना पानी है यह नापना असंभव है। उसी प्रकार भगवान की कथा को पूर्ण रूप से समझना असंभव है। यह संभव जरूर है कि कथा सुनकर कुछ प्राप्त कर लो। उन्होंने रविंद्र नाथ टैगोर और अन्य महापुरुषों के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से षड़यंत्र किए जा रहे हैं, यदि कुछ कर पाने में सक्षम हो तो इसके पीछे मुख्य कारण भगवान का आशीर्वाद है। कथा में हर्ष गोयल, राहुल गुप्ता, अमित गर्ग मूर्ति, अनिल मित्तल, संजीव गुप्ता, अमन गुप्ता, विक्रम शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
-जनसंख्या बढ़ाकर देशपर राज करने की योजना
चिन्मयानंद बापू ने कहा कि देश में एक एसी कौम तैयार हो रही है जो जनसंख्या बढ़ाकर देश पर राज करने की योजना बना रही है। महाराणा प्रताप, जीजा बाई, शिवाजी महाराज सहित बड़ी संख्या में महापुरुष रहे जिन्होंने अपनी संतानों को संस्कार दिए। बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से दूर करो।