Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Don't be disappointed if your name has been deleted from the voter list...Form 6 will solve the problem.

Meerut News: मतदाता सूची से नाम कट गया है तो निराश न हों...फार्म 6 से होगा समाधान

Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Don't be disappointed if your name has been deleted from the voter list...Form 6 will solve the problem.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना पऱपत्र भरने, उन्हें जमा करने और डिजिटाइजेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके लिए लोगों को लंबा समय दिया गया कि वे अपना फार्म भल दें। हालांकि अभी भी जो लोग किसी कारण से छूट गए हैं उन्हें फार्म 6 के जरिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
फार्म 6 भरने का कऱम जारी है। इसके तहत जो घोषणा पत्र भरना है उसमें आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर और पता देना होगा। साथ ही माता या पिता, पति या पत्नी का नाम और उनका विवरण देना होगा। अगर आवेदक का नाम पिछली एसआईआर यानी 2003 की मतदाता सूची से जुड़ा है तो उसका विवरण भी देना होगा। अगर उस समय वह मतदाता नहीं था तो उसे अपने अभिभावक, माता, पिता का 2003 की मतदाता सूची का विवरण भरना होगा। फार्म छह और घोषणा पत्र बीएलओ से पऱाप्त कर सकते हैं। यह फार्म ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। ऑनलाइन भरने के बाद बीएलओ इसकी जांच करेंगी।
विज्ञापन

-------
6.63 लाख नहीं मिले, 2.86 लाख मतदाताओं ने 2003 का ब्योरा नहीं भरा
एसआईआर में जिले का हाल कुछ एेसा है कि कुल करीब 27 लाख मतदाताओं में से 6.63 लाख मतदाता नहीं मिले हैं। इसके अलावा जो 20.37 लाख लोगों ने गणना पऱपत्र भरकर वापस दिए इनमें से भी 17.51 ने ही सत्यापन वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण दिया है, बाकी 2.86 लाख मतदाता एेसे हैं जिन्होंने 2003 की मतदाता सूची का विवरण नहीं दिया है। इन लोगों को पऱशासन की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
6 जनवरी से 6 फरवरी तक करें दावे व आपत्ति
जिलाधिकारी ने बताया कि अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed