फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Donation done in reverence brings welfare to ancestors: Prapoorna Bharti

श्रद्धा में किए दान से पूर्वजों का होता है कल्याण : ्प्रपूर्णा भारती

Sun, 14 Sep 2025 05:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Donation done in reverence brings welfare to ancestors: Prapoorna Bharti
शास्त्रीनगर स्थित राजवंश धर्मशाला में मासिक सत्संग समागम का हुआ आयोजन......संवाद
- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से किया गया मासिक सत्संग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से शास्त्रीनगर स्थित राजवंश धर्मशाला में मासिक सत्संग हुआ। इसमें गुरु भक्ति का महत्व बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। भजन और आध्यात्मिक प्रवचनों ने समागम को अलौकिक बना दिया।
कार्यक्रम में साध्वी प्रपूर्णा भारती ने श्राद्ध के अर्थ को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि श्राद्ध शब्द संस्कृत धातु श्रद्धा से उत्पन्न हुआ है। इसका अर्थ है आस्था, विश्वास और समर्पण। श्राद्ध केवल एक कर्मकांड नहीं बल्कि एक आत्मिक प्रक्रिया है। हम कृतज्ञता के साथ अपने पूर्वजों के प्रति ऋण चुकाने का प्रयास करते हैं। साध्वी ने कहा कि हमारा वर्तमान हमारे पूर्वजों की तपस्या और परिश्रम का फल है। जब कोई व्यक्ति श्रद्धा से दान करता है तो उसका और उसके पूर्वजों का भी कल्याण हो जाता है।
विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि सतगुरु की कृपा से शिष्य का जीवन सकारात्मकता और दिव्यता से परिपूर्ण हो जाता है। उन्होंने साधकों को गुरु भक्ति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सामूहिक ध्यान सत्र ने साधकों को अपने विचारों को सकारात्मकता से परिपूर्ण करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed