फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Domestic gas cylinders are being used fearlessly in shops, canteens and hotels.

Meerut News: घरेलू गैस सिलिंडरों दुकानों, कैंटीन, होटलों में हो रहा बेखौफ प्रयोग

Wed, 03 Jun 2026 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinders are being used fearlessly in shops, canteens and hotels.
दुकानों पर बेखौफ प्रयोग होते घरेलू गैस सिलेंडर। (मवाना)
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। घरेलू गैस सिलिंडरों का बेखौफ दुकानों, होटलों, कैंटीन व सड़क किनारे की ठेलियों पर प्रयोग हो रहा है। जबकि आम उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, संबंधित अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ईरान और अमेरिका युद्ध के बाद से घरेलू गैस की किल्लत का सामना आम उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। 25 दिन बाद बुकिंग हो रही है। वहीं एक सप्ताह बाद डीएसी नंबर मिलने के बाद बामुश्किल गैस सिलिंडर मिल पा रहा है। जबकि कुछ एजेंसियों पर बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। इस संबंध में मंगलवार को महिला और पुरुषों ने मिलकर एसडीएम से नगर की एक एजेंसी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनको एक सप्ताह से गैस नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जबकि नगर में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग बिना किसी डर के खुलेआम हो रहा है। चाहे दुकान हो या कैंटीन, होटल या ठेली पर घरेलू गैस धड़ल्ले से प्रयोग हो रही है। क्योंकि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम घरेलू गैस सिलिंडर से दोगुने हैं। इस कारण दुकानदार आदि कॉमर्शियल के स्थान पर घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण आम उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जिस गैस एजेंसी के संबंध में शिकायत मिली थी उसके फील्ड ऑफिसर को चेतावनी दे दी गई है। बुकिंग के अनुसार गैस वितरित की जाए, यदि शिकायत मिलती है और सही पाई जाती है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं दुकानों पर प्रयोग हो रहे घरेलू गैस सिलिंडरों की बाबत उनका कहना था कि शीघ्र अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed