फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज खुलासा, साढ़े तीन लाख में हुआ था सौदा, सामने आई ये बड़ी बात

Sun, 28 Feb 2021 12:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 12:10 PM IST
सार

  • डॉक्टर दंपती के लिए 3.50 लाख रुपये में किया था अगवा बच्चे का सौदा
  • 24 घंटे में ही शास्त्री नगर से सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
  • मुजफ्फरनगर में तैनात दंपती बच्चे को गोद लेना चाहता था

विज्ञापन
Meerut News: doktar dampatee ke lie 3.50 laakh rupaye mein kiya tha agava bachche ka sauda
पुलिस ने बच्चे को बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के कैली गांव से अपहृत छह माह के बच्चे शहादत को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने खुलासा किया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में तैनात और शास्त्री नगर निवासी डॉक्टर दंपती को गोद दिलाने के लिए बच्चे का सौदा 3.50 लाख रुपये में किया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। दंपती का कहना है कि वह तो केवल बच्चा गोद लेना चाहते थे। बच्चे को अगवा करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

Meerut News: doktar dampatee ke lie 3.50 laakh rupaye mein kiya tha agava bachche ka sauda
पुलिस ने परिवार को बच्चा सौंप दिया। - फोटो : अमर उजाला

कैली गांव निवासी शाहिद के बच्चे शहादत का शुक्रवार को दो लोगों ने अपहरण कर लिया था। शहादत को उसका बड़ा भाई समर घर के बाहर खिला रहा था। इस मामले में दौराला, कंकरखेड़ा व एसओजी की टीम जांच के लिए लगाई गई। शाहिद के शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही युवक हाशिम को पकड़ा। उसने बताया कि बच्चे को जागृति विहार निवासी गौरव ढाका ले गया है।

Meerut News: doktar dampatee ke lie 3.50 laakh rupaye mein kiya tha agava bachche ka sauda
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक, पुलिस ने गौरव से फोन पर बात की तो उसने बच्चा डॉ. चैतन्य माहेश्वरी के पास होना बताया। शनिवार को जैसे ही पुलिस ने डॉक्टर को फोन किया तो उन्होंने बताया कि बच्चा उनके पास है। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में हाशिम ही आरोपी है। डॉक्टर दंपती और गौरव को इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने लिखा पढ़ी में सिर्फ हाशिम को ही आरोपी बनाया है।

उन्होंने बताया कि हाशिम ने बच्चे को 3.50 लाख रुपये में गौरव के माध्यम से डॉक्टर को बेच दिया था। इसकी लिखापढ़ी सोमवार को होनी थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान हाशिम ने एक सिपाही से पिस्टल छीन ली और भाग निकला। रोकने का प्रयास किया तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारी और उसे फिर दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: हैरान कर रहा कृषि कानूनों के विरोध का ये तरीका, खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला रहे किसान, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: doktar dampatee ke lie 3.50 laakh rupaye mein kiya tha agava bachche ka sauda
बच्चे का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर से लिए गए थे एक लाख रुपये
डॉक्टर चैतन्य महेश्वरी मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्रोफेसर हैं। उनकी पत्नी सुशीला भी डॉक्टर हैं। यह दंपती सी-77 शास्त्रीनगर में रहता है। उनका एक बेटा और बेटी है। बेटा मनोरोगी बताया जा रहा है। बेटी की शादी हो चुकी है। डॉक्टर दंपती एक बच्चा गोद लेना चाहते थे। यह बात डॉक्टर की बेटी ने अपने साथ पढ़ने वाले गौरव से कही थी। गौरव की हाशिम से कुछ दिन पहले ही मुलाकात हुई। हाशिम ने बच्चे के लिए 3.50 लाख रुपये मांगे। गौरव ने डॉक्टर से एक लाख रुपये लेकर हाशिम को दे दिए थे।

विज्ञापन
Meerut News: doktar dampatee ke lie 3.50 laakh rupaye mein kiya tha agava bachche ka sauda
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पांच साल की दुश्मनी में बच्चा अगवा किया
शाहिद कबाड़ी है। वह पुराना लोहा बेचने का काम करता है। पांच साल पहले शाहिद का हाशिम से कमेटी को लेकर विवाद हुआ था। तभी से दोनों में रंजिश चल रही थी। पांच दिन पहले हाशिम ने शाहिद से बात की और पुरानी दुश्मनी खत्म करने को कहा। हाशिम ने शाहिद के यहां आना शुरू कर दिया। बच्चे के अपहरण होने के बाद शाहिद ने यह बात पुलिस को बताई। इसी आधार पर पुलिस ने उसे उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed