फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैरान कर रहा कृषि कानूनों के विरोध का ये तरीका, खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला रहे किसान, देखिए तस्वीरें

Fri, 26 Feb 2021 06:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Feb 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: farmers are destroying green crops against agricultural laws in West Uttar Pradesh
कृषि कानूनों के विरोध में अपनी फसल जोत रहे किसान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में कृषि कानूनों का विरोध थम नहीं रहा है। अलग- अलग शहरों में किसान अपनी खड़ी फसलों को जोतकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं हैरान करने वाली ये तस्वीरें किसानों को कितना नुकसान पहुंचा रही हैं। इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।

Meerut News: farmers are destroying green crops against agricultural laws in West Uttar Pradesh
कृषि कानूनों के विरोध में किसान ने अपनी फसल जोत दी। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के रोहटा गांव में एक किसान ने अपनी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। किसान का कहना है कि सरकार को ये तीनों कानून वापस लेने होंगे। किसान ने कहा जब तक ये कानून वापस नहीं होंगे, किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होगा।

सहारनपुर में किसानों ने 21 बीघा गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

Meerut News: farmers are destroying green crops against agricultural laws in West Uttar Pradesh
कृषि कानूनों के विरोध में अपनी फसल जोत रहे किसान - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के बेहट में गांव ढाबा माजरी के पांच किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी 21 बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। उधर, गागलहेड़ी के नन्हेड़ा गांव में फसल का उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसान ने गोभी की खड़ी फसल जोत दी। साथ ही कर्ज में डूबे किसान ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

तहसील के गांव कुतुबपुर भूकड़ी गांव के किसान राजकुमार ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने और कृषि कानूनों के विरोध में तीन बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। वहीं, गुरुवार को ढाबा माजरी गांव के किसानों ने भी अपनी 21 बीघा गेहूं की फसल की जुताई कर दी। किसान संजय ने पांच बीघा, अनिल ने सात बीघा व आदित्य, संजय पुत्र दिलेराम ने तीन-तीन बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल ट्रैक्टर से नष्ट की है। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियों और कृषि कानूनों से किसान बर्बादी के कगार पर है। नलकूपों पर विद्युत मीटर लगा दिए गए, गन्ना मूल्य भुगतान समय से नहीं हुआ, धान की फसल औने पौने दामों में बेचनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: farmers are destroying green crops against agricultural laws in West Uttar Pradesh
कृषि कानूनों के विरोध में अपनी फसल जोत रहे किसान - फोटो : अमर उजाला

उधर, गागलहेड़ी के नन्हेड़ा वेद बेगमपुर गांव में गुरुवार सुबह आफताब पुत्र शकूर ने सात बीघा गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। आफताब ने बताया कि समिति व बैंक का कर्ज लगभग 10 लाख रुपए हो चुका है। गोभी की फसल बेचकर ब्याज चुकाने की उम्मीद थी लेकिन उचित दाम नहीं मिलने से परेशान होकर यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
Meerut News: farmers are destroying green crops against agricultural laws in West Uttar Pradesh
खड़ी फसल जो रहे किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में जोत दी सरसों की फसल 
मुजफ्फरनगर के चरथावल में विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पावटी में किसान ने कृषि कानूनों के विरोध में पांच बीघा सरसों की फसल जोत दी। भाकियू चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह के साथ किसानों ने हंगामा किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed