{"_id":"630f03ad15fdf214a911dac7","slug":"dogs-were-scratching-the-body-of-a-newborn-in-lisadigate-of-meerut-investigation-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: मेरठ के लिसाड़ीगेट में कुत्ते नोंच रहे थे नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता शर्मसार: मेरठ के लिसाड़ीगेट में कुत्ते नोंच रहे थे नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 31 Aug 2022 12:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:16 PM IST
सार
मेरठ में बुधवार को मानवता उस वक्त शर्मसार हो गई जब लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक नवजात का शव कचरे के पास पड़ा मिला। नवजात के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन
नवजात का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कई जगह से कुत्तों ने नोंच रखा था। वहीं जानकारी लगने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव को स्थानीय लोगों की मदद से कब्रिस्तान में दफनाया।
यह भी पढ़ें: Ganesha Chaturthi Muhurt: कोलकाता की पगड़ी पहनेंगे, राजकोट की चौकी पर विराजेंगे बप्पा, इस विधि से करें स्थापना
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रिहान गार्डन में खाली पड़े प्लॉट में बुधवार सुबह नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ था और उसे कई जगह से कुत्तों ने नोंच रखा था। देर रात नवजात का शव फेंका गया है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि नवजात के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।