दौराला। दशहरा पर्व पर रावण दहन के लिए प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। मंगलवार को कस्बे के रेलवे स्टेशन व सर श्रीराम इंटर कॉलेज के मैदान पर अधिकारियों ने रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया। बम निरोधक दस्ता ने सुरक्षा की दृष्टि से जांच की।
अधिकारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम सबसे पहले शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर रावण दहन स्थल पर पहुंची। डॉग स्क्वाॅड की सहायता से आसपास जांच की और बम निरोधक दस्ते ने झाड़ियों, मंदिर के आसपास, रामलीला मंचन की स्टेज, स्टेशन आदि पर जांच की। टीम सर श्रीराम इंटर कॉलेज के खेल के मैदान पर रावण दहन स्थल पर पहुंची और जांच की। टीम को सब कुछ ठीक मिला।