{"_id":"612558d08ebc3ee2141b495d","slug":"dog-beaten-and-vedio-viral-meerut-news-mrt553195594","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, महराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वायरल हो रहा पिटाई का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, महराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वायरल हो रहा पिटाई का वीडियो
Wed, 25 Aug 2021 02:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:36 PM IST
सार
मेरठ में डंडे से पीटकर कुत्ते को मारने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उमर नगर निवासी युवक ने कुत्ते की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पीपुल फॉर एनिमल संस्था के कार्यकर्ता ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात डंडे से पीटकर कुत्ते को मारने का वीडियो वायरल हुआ है। पीपुल फॉर एनिमल संस्था के कार्यकर्ता गौतम कुमार ने तहरीर दी। गौतम ने पुलिस को बताया कि वीडियो उमर नगर का है और कुत्ते को मारने वाला युवक महराज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन