फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Documentary film will made on contaminated water of Hindon River, American team reached in baghpat

हिंडन-कृष्णा नदी के दूषित जल पर बनेगी डाक्यूमेंट्री, अमेरिकी टीम ने बागपत पहुंचकर जुटाई जानकारी

Sun, 11 Aug 2019 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 11 Aug 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Documentary film will made on contaminated water of Hindon River, American team reached in baghpat
बागपत पहुंची अमेरिकी टीम - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के दोघट में हिंडन और कृष्णा नदी के दूषित पानी और नदियों के विषय पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी। इसके लिए अमेरिकी निर्माताओं की तीन सदस्यीय टीम क्षेत्र में पहुंची। टीम के सदस्य नदी और उसके किनारे बसे गांवों के लोगों से मिले और स्थिति के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


शनिवार को न्यू जर्सी अमेरिका से टोनी पेंबर्टन, केट और सुनयना दाहा गांव में पूर्व वैज्ञानिक डॉ. चंद्रवीर राणा के घर पहुंचे। उन्होंने हिंडन और कृष्णा नदी के दूषित पानी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डॉ. चंद्रवीर सिंह और संदीप वेदवान के साथ टीम के सदस्य गांगनौली गांव के पास कृष्णा नदी पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने कृष्णा नदी के प्रदूषित जल को देखा और नदी के दूषित जल के ऊपर दूर तक ड्रोन कैमरा घुमाया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद टीम हिंडन नदी के किनारे तमेलागढ़ी, झुंडपुर सरोरा, मिलाना आदि गांवों में भी पहुंची। टीम के सदस्य टोनी पेंबर्टन ने बताया कि नदी, नालों में बह रहे दूषित जल पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। इसमें अन्य देशों के कुछ नदी नाले भी लिए गए हैं। इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए यह डाक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। जल प्रदूषण आज एक बड़ा ही भयंकर रूप लेता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोआबा पर्यावरण समिति के चेयरमैन डॉ. चंद्रवीर राणा ने बताया कि नदियों में बह रहे दूषित जल को स्वच्छ कराने एवं जनता को इससे बचाने के लिए सरकार एवं समाजसेवी संस्थाएं योजनाएं तो लेकर आ रही हैं, लेकिन अभी तक धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। दूषित जल पीने से लोगों में कैंसर जैसी बीमारियां फैल रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed