फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   doctors will work with black ribon

18 जून को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे आईएमए के डॉक्टर

Wed, 16 Jun 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
doctors will work with black ribon
18 जून को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे आईएमए के डॉक्टर
विज्ञापन

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) 18 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन दिवस मनाएगा। मेरठ आईएमए के चिकित्सक भी इसमें शामिल होंगे और काली पट्टी बांधकर मरीज देखेंगे। मंगलवार को आईएमए भवन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमके बंसल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी समिति डॉक्टरों की चिंता, नाराजगी एवं एकजुटता प्रदर्शित करने के तहत यह विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा।
आईएमए के मेरठ शाखा अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ने बताया कि ‘योद्धाओं की रक्षा करो’ के नारे के साथ डॉक्टरों एवं कर्मियों पर हमले रोकने की मांग की जाएगी।
सचिव डॉ. मनीषा त्यागी ने बताया कि ये विरोध चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए है। इसमें डॉक्टर किसी तरह की हड़ताल पर नहीं रहेंगे, सिर्फ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करेंगे। चिकित्सा सेवाएं यथावत रहेंगी।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह में असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और कई अन्य जगहों पर डॉक्टरों पर हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई डॉक्टर गंभीर रूप से घायल भी हुए। महिला डॉक्टरों के साथ भी हिंसक घटनाएं हुईं। 14 जून को आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेए जयालाल ने कहा था कि आईएमए अपने उन सभी 724 योद्धाओं को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपनी शहादत दी। विरोध प्रदर्शन के बाद सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed