फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctors and BJP-run hockey-sticks, eight people including BJP leader injured

भाजपा नेता को हॉकी-डंडों से पीटा, नेता समेत आठ लोग घायल

Fri, 28 Jul 2017 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 28 Jul 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Doctors and BJP-run hockey-sticks, eight people including BJP leader injured
एसपी सिटी को जानकारी देते दोनों पक्ष के लोग

मेडिकल कॉलेज में बुधवार रात डॉक्टरों ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। उसके बाद डॉक्टरों और भाजपाइयों में जमकर हॉकी-डंडे चले। जिसमें ईएमओ व भाजपा नेता समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि डॉक्टरों ने एक मरीज को बाहर से दवाई लेने के लिये कहा था, जिस पर विवाद हुआ।

विज्ञापन


भाजपा मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज सड़क हादसे में घायल राकेश निवासी किनानगर भावनपुर को रात करीब 10 बजे मेडिकल इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ईएमओ डॉ. नितिन यादव ने मरीज का इलाज शुरू करते हुए परिवार के सदस्य को पर्चा देकर बाहर से दवाई लाने को कहा। पंकज भारद्वाज ने इसका विरोध किया। जिस पर मामला तूल पकड़ गया। भाजपा नेता और ईएमओ में बहस हो गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से मारपीट शुरू कर दी। भाजपा नेता ने फोन करने का प्रयास किया तो डॉक्टरों ने मोबाइल छीन लिया। सूचना पर भाजपाई मेडिकल पहुंचे तो डॉक्टरों और भाजपाइयों में हॉकी डंडे चल गए। पंकज भारद्वाज की नाक में फ्रैक्चर व सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया। पुलिस घायल पंकज को भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Doctors and BJP-run hockey-sticks, eight people including BJP leader injured
थाने में दोनों पक्षों का हंगामा

पंकज भारद्वाज ने मेडिकल में बाहर से दवाई मंगाने का विरोध करने पर डॉक्टरों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं ईएमओ डॉ. नितिन यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि भाजपा नेता और उसके कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट कर बर्खास्त कराने की धमकी दी। जिसके बाद डॉक्टर आ गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई। उनको भी चोट आई। 

थाने में उलझे दोनों पक्ष
भाजपाई और डॉक्टर मेडिकल थाने में भी एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। डॉक्टर जहां हड़ताल पर जाने की धमकी देने लगे तो भाजपाई उन्हें सबक सिखाने की बात कहने लगे। सूचना पर थाने पहुंचे एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि डॉक्टर और भाजपा नेता में विवाद हुआ। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों ने तहरीर दी है। मेडिकल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज देखकर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed