{"_id":"62b18692428bb25cff51eecd","slug":"doctor-yudhvir-singh-has-been-made-manager-of-the-indian-cricket-team-for-tour-of-england-and-ireland","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 16 साल का इंतजार खत्म, इंग्लैंड व आयरलैंड टूर के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर होंगे डॉ. युद्धवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 16 साल का इंतजार खत्म, इंग्लैंड व आयरलैंड टूर के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर होंगे डॉ. युद्धवीर सिंह
Tue, 21 Jun 2022 02:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:21 PM IST
सार
16 साल के इंतजार के बाद यूपी को फिर से एक बड़ी उपलब्धि मिली है। इंग्लैंड व आयरलैंड टूर के लिए डॉ. युद्धवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. युद्धवीर सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इंग्लैंड व आयरलैंड टूर के लिए मेरठ निवासी डॉ. युद्धवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बनाए गए हैं। यूपी से 16 साल बाद किसी को मैनेजर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे पहले राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला व ज्योति बाजपेयी भारतीय टीम के मैनेजर रह चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि युद्धवीर सिंह मेरठ कॉलेज में प्रोफेसर हैं और वह कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव रहे हैं और वर्तमान में एसोसिएशन में निदेशक हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर डॉ. युद्धवीर सिंह ने कहा कि बीसीसीआई व यूपीसीए ने उन्हें एक अवसर दिया है। कोशिश होगी यूपी को इससे फायदा मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim: सुकून का एक महीना, हनीप्रीत के संग ऐसे बीत रहे बाबा राम रहीम के दिन, आश्रम में एंट्री शुरू
विज्ञापन