फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor hanged himself in Kankarkheda

कंकरखेड़ा में डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 31 Jan 2020 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Doctor hanged himself in Kankarkheda
कंकरखेड़ा में डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र की वैष्णो धाम कालोनी में बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर को डॉक्टर की शिक्षिका पत्नी स्कूल से घर पहुंची तो घटना का पता चला। आत्महत्या का कारण गृह क्लेश बताया गया है।

पुलिस के अनुसार बागपत के दाहा निवासी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अवनेश तोमर (37) पुत्र रिषीपाल कंकरखेड़ा क्षेत्र की वैष्णो धाम कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। उनका कंकरखेड़ा में क्लीनिक है। उनकी पत्नी एक स्कूल में शिक्षिका हैं। दो साल का बेटा है। बृहस्पतिवार को पत्नी स्कूल गई थी। इस बीच डॉ. अवनेश ने कमरे में फांसी लगा ली। दोपहर करीब तीन बजे जब पत्नी घर पहुंची तो कमरा न खुलने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने खिड़की से देखा तो पति का शव फंदे पर लटका देखकर बेहोश हो गईं। होश में आने पर उन्होंने पुलिस और आसपास सूचना दी। जिस पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी ने भी किसी विवाद से इंकार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डॉक्टर अवनेश तनाव में थे, जिसके चलते गृह क्लेश में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में अभी तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed